हारा हूं, लेकिन ‘खत्म नहीं’ हुआ: उदयनराजे भोसले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में सातारा लोकसभा उपचुनाव में हार झेलने वाले भाजपा नेता उदयनराजे भोसले ने शुक्रवार को कहा कि वह भले ही चुनाव हार गए हैं, लेकिन वह अभी ‘‘खत्म’’ नहीं हुए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भोसले को राकांपा नेता श्रीनिवास पाटिल के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

भोसले ने मराठी में ट्वीट किया, ‘‘आज हार गया हूं, लेकिन अभी रुका नहीं हूं। जीत नहीं मिली लेकिन खत्म भी नहीं हुआ हूं।’’ भोसले ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में उनके लिए मतदान करने वाले लोगों और अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। भोसले 2019 में चुनाव जीतने के बाद राकांपा और संसद सदस्यता छोड़कर पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए थे और फिर से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे थे।

प्रमुख खबरें

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया

DC vs GT Weather Report: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस मैच के बीच बारिश बनेगी विलेन?