Skin Care: माथे पर एक्ने होने से खो गई है आपकी खूबसूरती, तो अपनाएं ये आसान तरीका

By अनन्या मिश्रा | Jul 19, 2023

माथे पर होने वाले एक्ने काफी ज्यादा बेकार लगते हैं। लेकिन इसके होने का कारण किसी को समझ नहीं आता है। कई बार यह पिंपल इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि किसी भी क्रीम या अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट से भी सही नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कई लोग घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि माथे पर एक्ने की समस्या को कम करने के लिए कौन सी चीज फायदेमंद होता है। 

गंदगी, बैक्टीरिया और अतिरिक्त तेल से आपकी त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं। जिसके कारण माथे पर मुंहासे हो जाते हैं। यह माथे पर pustules, papules, nodules या cysts के रूप में भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं मुहांसे होने के कारण...

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: नाखूनों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद है ये तेल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

तैलीय स्किन

अगर आपकी स्किन या फेस ऑयली है और खासतौर से टी-जोन पर अक्सर ऑयलीनेस फील होता है। जिसके कारण भी माथे पर एक्ने की समस्या होने लगती है।

हार्मोनल बदलाव

हार्मोन सेबम उत्पादन को उत्तेजित करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। हार्मोनल असंतुलन से आपके माथे पर एक्ने निकलने लगते हैं।

खराब स्वच्छता

अगर आप अपने फेस को अच्छे से साफ वहीं रखते हैं, तो मुंहासे की समस्या हो सकती है। अगर आप अपने चेहरे को नियमित रूप से नहीं धोते हैं, तो इससे फेस पर तेल जमा हो सकता है। जिसकी वजह से भी मुंहासे हो सकते हैं।

हेयर प्रोडक्ट्स

बालों के उत्पाद स्कैल्प को परेशान करते हैं। जिसकी वजह से आपके माथे पर मुंहासे निकल सकते हैं। अगर आप अपने बालों को नियमित रूप से नहीं धोती हैं, तो आपका स्कैल्प ऑयली होने लगती है। वहीं यह ग्रीस आपके माथे पर आ सकती है और रोम छिद्र बंद हो सकते हैं।

ऑयली स्कैल्प और डैंड्रफ

आपके स्कैल्प को डैंड्रफ ऑयली बना सकता है। माथे पर तेल फैलने से मुंहासे होने लगते हैं। माथे के मुंहासों के सबसे सामान्य कारणों में डैंड्रफ भी एक कारण है।

टी ट्री ऑयल

रेडनेस को भी कम करने में टी ट्री ऑयल काफी सहायक होता है। क्योंकि इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो आपके माथे पर होने वाले पिंपल्स को कम करता है।

सामग्री

एलोवेरा जेल- 2-3 चम्मच

टी ट्री ऑयल- 3-4 बूंद

ऐसे करें अप्लाई

एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल को एक कटोरी में मिक्स कर अपने फेस पर अप्लाई करें। इसके बाद अपना चेहरे अच्छे से साफ कर लें। आप चाहें तो इसे लगाकर भी रह सकती हैं।

इस प्रक्रिया को आपको रोज रात में करें और तब तक करते रहें, जब तक आपको रिजल्ट न मिलें।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। इससे आपके मुंहासे की समस्या कम हो सकती है। साथ ही यह आपके स्किन के पीएच स्तर को भी बनाए रखती है।

दही और शहद

माथे की झुर्रियों के इलाज के लिए दही और शहद भी एक अच्छा और सरल नुस्खा है। शहद आपकी त्वचा को आराम पहुंचाता है, तो वहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन भी पाया जाता है। यह आपकी त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है। साथ ही यह झुर्रियों को भी कम करने में सहायक होता है। इसके लिए आपको आधा चम्मच शहद और उसमें आधा चम्मच दही मिलाएं। साथ ही इसमें आधा चम्मच नींबू का रस और तीन विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल कर लें। इस मिश्रण को रूई की मदद से रोजाना माथे पर तीन से चार बार लगाएं।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान

Jio का Mega IPO रचेगा इतिहास! Stock Market में अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू, निवेशक तैयार।