Rajasthan, Madhya Pradesh और Chhattisgarh में खिला कमल, Telangana में कांग्रेस के हाथ को मिली मजबूती

By अंकित सिंह | Dec 03, 2023

2024 लोकसभा चुनाव से पहले 2023 के आखिर में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा था। रविवार को इन पांच राज्यों में से चार राज्यों के चुनावी नतीजे आ गए जो राजनीतिक लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण है। और खास बात यह रही कि भाजपा ने तीन राज्यों में जबरदस्त सफलता हासिल की। लोकसभा चुनाव के हिसाब से महत्वपूर्ण माने जाने वाले हिंदी पट्टी के राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश भाजपा के हाथों लग गया है। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बड़ा झटका लगा है जहां वह अपने सरकार को बरकरार नहीं रख सकी। 

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में खबर लिखे जाने तक भाजपा 129 सीट जीत चुकी है और 35 सीट पर आगे है। वह भारी बहुमत के साथ सत्ता में फिर से वापसी करती दिख रही है। कांग्रेस अब तक 38 सीट जीत चुकी है और 27 सीट पर उसके उम्मीदवारे आगे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं ने जीत का संकेत स्पष्ट होते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचे और मिठाइयां बांटीं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अब तक की सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाया... कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। भाजपा की सरकार बनाने के लिए आगे की जो रणनीति होगी वो हमारा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा को फिर से प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश के मन में प्रधानमंत्री मोदी हैं और PM मोदी के मन में मध्य प्रदेश है... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो रणनीति बनाई ये उसका परिणाम है,  हमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का मार्गदर्शन मिला... PM मोदी का आशीर्वाद सदैव मध्य प्रदेश को मिला... इतने वर्षों में मध्य प्रदेश सरकार ने कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं छोड़ा जिसमें बेहतर काम न किया हो... मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।

राजस्थान

राजस्थान में भी भाजपा, सत्तारूढ़ कांग्रेस से काफी आगे रहीं। यहां की जनता पिछले तीन दशक से हर चुनाव में सरकार बदलती रही है। अभी तक के नतीजों और रुझानों से स्पष्ट है कि इस बार भी यह रिवाज कायम रहेगा। भाजपा ने यहां 115 सीटों पर अपना परचम लहराया जबकि कांग्रेस को 69 सीट मिली है। राज्य की 199 सीट पर मतदान हुआ था क्योंकि एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान की यह जो शानदार जीत है, यह प्रधानमंत्री मोदी जिनका मंत्र था- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, यह उसकी जीत है। उनकी दी हुई गारंटी की जीत है, यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की जीत है और यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है...यह जीत जनता की है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है। 

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि हमारी पार्टी के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जीताने के लिए रात-दिन मेहनत की, और इसी का परिणाम है कि राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है... मैं प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का धन्यवाद करते हुए जनता का आभार व्यक्त करता हूं। 

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस, भाजपा से आगे थी और बीच में लगा कि दोनों के बीच कांटे का मुकाबला है लेकिन बाद में भाजपा ने अच्छी-खासी बढ़त हासिल कर ली। खबर लिखे जाने तक यहां की 90 में से 34 सीट पर भाजपा जीत चुकी है और 20 सीट पर वह आगे है जबकि कांग्रेस को 21 सीट पर सफलता मिली है और 14 सीट पर वह बढ़त बनाए हुए है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रुझान बता रहे हैं कि भाजपा तीनों राज्यों में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। सिंह ने रायपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खारिज कर दिया है।’’

इसे भी पढ़ें: Elections में जीत के बाद आया Anurag Thakur का बयान, कहा ये जीत है ख़ास, जनता को मोदी जी पर है विश्वास

तेलंगाना

राजनीतिक रूप से खुद को मजबूत करने की कोशिशों में कांग्रेस तेलंगाना में हैट्रिक की उम्मीद कर रही के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को बड़ा झटका गला है। राज्य की 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल की है। बीआरएस के खाते में 39 सीट गए हैं। भाजपा ने 8 सीटें जीती हैं। BRS नेता के.टी. रामा राव ने कहा, "बेशक हम निराश हैं लेकिन हम दुखी नहीं हैं। हम एक ऐसी पार्टी हैं जिसने तेलंगाना को बनाने के लिए सभी बाधाओं के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया। हम तेलंगाना के लोगों के प्रति अत्यंत आभारी और आदरणीय हैं। हमें जो भूमिका(विपक्ष) दी गई है, हम उसे जारी रखेंगे... "

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter