By रेनू तिवारी | Mar 22, 2026
दैनिक प्रेम राशिफल 22 मार्च 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।
मेष: 'साहस और समर्पण'
आज का दिन दिल की बात कहने के लिए सबसे मुफीद है। अगर मन में किसी के लिए जज्बात दबे हैं, तो उन्हें आजाद कर दें। पार्टनर के साथ आपकी केमिस्ट्री आज किसी फिल्म के सीन जैसी रोमांटिक रहेगी।
वृषभ: 'स्थायित्व और मिठास'
पुराने गिले-शिकवे मिटाने का समय है। आपकी खामोशी भी आज आपका साथी समझ लेगा। शाम को किसी शांत जगह पर वक्त बिताना आपके रिश्ते की जड़ों को और मजबूत करेगा।
मिथुन: 'संवाद का जादू'
शब्दों के चयन में सावधानी बरतें। आपकी एक छोटी सी हंसी तनाव को कम कर सकती है, लेकिन कोई कड़वा शब्द दूरी भी बढ़ा सकता है। पार्टनर को आज आपकी अटेंशन की सख्त जरूरत है।
कर्क: 'अहसास और गहराई'
आज आपका दिल दरिया जैसा विशाल रहेगा। साथी की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखना उन्हें आपके और करीब ले आएगा। सिंगल लोगों के लिए आज किसी खास शख्स से 'आंखें चार' होने के संकेत हैं।
सिंह: 'रोमांच और आकर्षण'
आज आप महफिल की जान बने रहेंगे और इसका असर आपके लव-लाइफ पर भी दिखेगा। पार्टनर आप पर नाज करेगा। रोमांस के मामले में आज आप एक कदम आगे बढ़कर कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।
कन्या: 'सुकून और सादगी'
दिखावे से दूर, आज आप सादगी में प्यार ढूंढेंगे। घर की बालकनी में चाय की चुस्की के साथ बिताया वक्त किसी महंगी डेट से बेहतर साबित होगा। रिश्तों में पारदर्शिता आज आपकी ताकत बनेगी।
तुला: 'संतुलन और शुभांरभ'
तकरार खत्म होगी और करार (शांति) आएगा। अगर रिश्ते में कोई तनाव चल रहा था, तो आज सुलह की पूरी संभावना है। पार्टनर के साथ आज 'लॉन्ग ड्राइव' पर जाने का योग बन रहा है।
वृश्चिक: 'तीखापन और जुनून'
प्यार में थोड़ी जलन (Possessiveness) स्वाभाविक है, पर इसे जुनून न बनने दें। पार्टनर पर भरोसा जताएं, इससे उनका आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। रात का समय बेहद भावुक और यादगार रहेगा।
धनु: 'खोज और खुशी'
आज आप प्यार के नए आयाम तलाशेंगे। साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने या हॉबी क्लास ज्वाइन करने का अच्छा दिन है। हंसी-ठिठोली आपके दिन को खुशनुमा बना देगी।
मकर: 'वक्त की कीमत'
काम की व्यस्तता के बीच पार्टनर को यह अहसास दिलाना न भूलें कि वे आपके लिए कितने खास हैं। एक छोटा सा 'मिस यू' मैसेज भी आज जादू का काम करेगा। दूरियां मिटाने की कोशिश सफल होगी।
कुंभ: 'इकरार और वादे'
आज का दिन 'कमिटमेंट' का है। अगर आप अपने रिश्ते को अगले पायदान (शादी) पर ले जाना चाहते हैं, तो बात शुरू करने का सही वक्त है। सितारे आपके हक में गवाही दे रहे हैं।
मीन: 'ख्वाब और हकीकत'
आज आप प्यार के ख्यालों में खोए रहेंगे। अच्छी बात यह है कि आपका पार्टनर आपके इन ख्यालों को हकीकत में बदलने में पूरी मदद करेगा। रूहानी जुड़ाव (Soul connection) महसूस करेंगे।