Love Horoscope For 29 January 2026 | आज का प्रेम राशिफल 29 जनवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

By रेनू तिवारी | Jan 29, 2026

दैनिक प्रेम राशिफल  29 जनवरी 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।

मेष लव राशिफल: आपके स्वभाव में थोड़ी नरमी आएगी। पार्टनर के साथ चल रहे पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। सिंगल लोगों को वर्कप्लेस पर कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है।

वृषभ लव राशिफल: आप अपने पार्टनर के प्रति काफी प्रोटेक्टिव रहेंगे। रिश्तों में ईमानदारी और वफादारी बढ़ेगी। शाम का समय जीवनसाथी के साथ सुकून से बीतेगा।

मिथुन लव राशिफल: बुध की स्थिति आपकी राशि के लिए शुभ है।  आपकी मीठी बातें पार्टनर का दिल जीत लेंगी। प्रपोज करने के लिए कल का दिन सबसे उत्तम है।

कर्क लव राशिफल : आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी फैमिली इवेंट में जा सकते हैं। परिवार का सहयोग आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।


सिंह  लव राशिफल: आपको अपने ईगो (अहंकार) को साइड में रखना होगा। छोटी-सी बात पर अनबन हो सकती है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें।


कन्या लव राशिफल: आप और आपके पार्टनर के बीच गहरी समझ (Understanding) विकसित होगी। आप दोनों मिलकर भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश या फैसला ले सकते हैं।

तुला लव राशिफल : दिन प्रेम के मामले में खुशनुमा है। सोशल मीडिया के जरिए किसी पुराने प्यार से फिर से संपर्क हो सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल : प्यार में थोड़ी अनिश्चितता महसूस हो सकती है। पार्टनर की किसी बात से मन उदास हो सकता है, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ जाएगा।

धनु लव राशिफल: आप काफी दार्शनिक मूड में रहेंगे। पार्टनर के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। सिंगल लोगों के लिए कल का दिन रोमांचक रहेगा।

मकर लव राशिफल: आप काम में व्यस्त रहेंगे, जिससे पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा कि एक छोटा मैसेज या कॉल करके उन्हें अपनी स्थिति बता दें।

कुंभ लव राशिफल: आप अपने पार्टनर के साथ कुछ नया ट्राई कर सकते हैं—जैसे कोई नई फिल्म देखना या नई जगह घूमना। रिश्ते में ताजगी आएगी।

मीन लव राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सपनों जैसा होगा। पार्टनर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

प्रमुख खबरें

October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें

Air India में बचत के सुझाव देने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, CEO Tewolde Gebremariam का एलान

WPL 2027: Mumbai Indians, RCB और Delhi Capitals ने जारी की Retained Players की लिस्ट

Delhi में प्रदूषण पर सख्ती: सर्दियों में निर्माण कार्य और गैर-बीएस-6 वाहनों पर रोक, PUC अनिवार्य