प्रेमी ने लॉज में प्रेमिका के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, फिर उसे चाकू घोंप कर मार डाला... पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2025

ओडिशा में काफी समय से अपराधों की सख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दिनो ओडिशा के बलांगीर जिले में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की कथित रूप से उसके बचपन के दोस्त ने हत्या कर दी। अब एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में एक प्रेमी ने लॉज में बुलाने के बाद प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रिया कुमारी मोहराना के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान अभय कुमार मोहराना (24) के रूप में हुई है। वह ब्रह्मपुर के लांजीपल्ली इलाके का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, अभय ने न्यू बस स्टैंड के पास एक लॉज में मंगलवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रवेश किया था। प्रिया थोड़ी देर बाद पहुंची थी। दोनों ने कुछ समय साथ बिताया था। उसके बाद अभय ने अपराह्न तीन बजे के आसपास कई बार चाकू से उस पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने हाथ पर लगी चोट का इलाज कराने सिटी अस्पताल गया। वहां से वह गोसानिनुआगांव पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

इसे भी पढ़ें: हम डरने वाले नहीं हैं...ट्रंप की धमकियों के आगे तनकर खड़ा हो गया ये भारतवंशी

पुलिस को संदेह है कि अभय ने शादी को लेकर हुए विवाद में अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम कारण की जांच कर रहे हैं। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वे इस लॉज में तीन बार जा चुके थे। एसपी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?