Keto Diet and Low Carb Fruit: कीटो डाइट पर भी खाए जा सकते हैं ये फल

By मिताली जैन | Feb 18, 2024

पिछले कुछ सालों में कीटो डाइट बहुत अधिक पॉपुलर होती जा रही है। खासतौर से, वेट लॉस करने और इंसुलिन सेंसेटिविटी को इंप्रूव करने के लिए इसे एक अच्छी डाइट माना जाता है। यह एक ऐसी डाइट है, जिसमें फैट्स सबसे ज्यादा लिए जाते हैं। इस डाइट में शरीर कीटोसिस में चला जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: क्या हाई फाइबर वाला नाश्ता पेट फूलने का कारण बन सकता है? एक्सपर्ट से जानें

एवोकाडो

कीटो डाइट में आप एवोकाडो ले सकते हैं। दरअसल, इसमें कार्ब्स बहुत कम और हेल्दी फैट अधिक होते हैं। इसलिए, जब आप कीटो डाइट में एवोकाडो का सेवन करते हैं तो आप कीटोसिस में ही रहते हैं। इसमें प्रति 100 ग्राम में लगभग 2 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

बेरीज

जब आप कीटो डाइट पर हैं तो आप अलग-अलग बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी व ब्लैकबेरी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। अन्य फलों की तुलना में बेरीज में कार्ब्स अपेक्षाकृत काफी कम होते हैं। मसलन, अगर आप स्ट्रॉबेरी खाते हैं तो प्रति 100 ग्राम में लगभग 6 ग्राम कार्ब्स मिलते हैं। इसी तरह, प्रति 100 ग्राम में रसभरी में लगभग 5 ग्राम और ब्लैकबेरी में लगभग 4 ग्राम कार्ब्स होते हैं।

तरबूज

तरबूज का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो बॉडी के हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखते हैं। इतना ही नहीं, आप कीटो डाइट में भी इस टेस्टी फल को खा सकते हैं। इसमें प्रति 100 ग्राम में लगभग 7 ग्राम शुद्ध कार्ब्स होते हैं। हालांकि, इसमें नेचुरल शुगर कंटेंट काफी अधिक होता है, इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Purple Style Labs IPO का प्राइस बैंड 546-575 रुपये तय, 31 अगस्त को खुलेगा इश्यू

Sanjay Manjrekar ने ICC और BCCI के नरम रवैये पर सवाल उठाए, अनुशासनहीनता का दिया हवाला

Mother Teresa Birth Anniversary: गरीबों की सांसों में बसने वाली संत थीं मदर टेरेसा

Best Electric Bike India: लंबी रेंज, दमदार स्पीड और कम खर्च वाली 4 शानदार इलेक्ट्रिक बाइक्स