एलपीजी सिलेंडर के दाम हुए सस्ते, आपके शहर में यह हुआ रेट, PM Modi ने की थी कीमत में कटौती की घोषणा

By रितिका कमठान | Mar 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की मौके पर यानी शुक्रवार को महिलाओं को एक खास तोहफा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि एलपीजी सिलेंडर के दाम अब ₹100 और सस्ते हो जाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर उन्होंने यह घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा के बाद एलपीजी सिलेंडर की नई दरें 9 मार्च 2024 यानी शनिवार से लागू हो गई है। अब नया सिलेंडर लेने वाली ग्राहकों को 100 रुपए सस्ते दाम पर सिलेंडर मिलेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों को 903 रुपए में मिल रहा था। वहीं प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद अब इसकी कीमत 803 रुपए हो गई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी भी दी जा रही है इसके साथ ही 100 रुपए की छूट भी मिलने की घोषणा हुई है। ऐसे में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर 603 रुपए की बजाय 503 रुपए में मिलेगा।

गौरतलब है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐलान के बाद आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा।

प्रमुख खबरें

Air India Express की Flight में Engine Oil स्तर गिरा, Kochi Airport पर कराई गई Emergency Landing

Hyundai Motor India का बड़ा प्लान, 2030 तक कार्यकारी स्तर पर 20% Women Workforce का लक्ष्य

Jay Shah के ग्लोबल विजन के तहत India vs Japan T20 Match क्रिकेट विस्तार की बड़ी पहल: Devajit Saikia

India-Pakistan के बीच फिर से महासंग्राम ! UN Resolution के बाद Kashmir पर भारत के जवाब का विरोध करना पाकिस्तान को पड़ा भारी