नाईक तीन साल के लिए फिर से एलएंडटी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

नयी दिल्ली। इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के निदेशक मंडल ने ए एम नाईक को और तीन साल के लिए कंपनी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनका तीन साल का नया कार्यकाल एक अक्टूबर, 2020 से शुरू होगा। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि नाईक का मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही कंपनी बोर्ड ने दीप किशोर सेन के पूर्णकालिक निदेशक पद पर कार्यकाल के विस्तार की मंजूरी दे दी है। एलएंडटी ने बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल की पांच जून को हुई बैठक में नामांकन एवं पारितोषिक समिति की सिफारिशों के आधार पर इन नियुक्तियों को मंजूरी दी। इसके लिए अब कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें