बिपिन रावत के बाद देश के दूसरे सीडीएस के तौर पर कार्यभार संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2022

नयी दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) शुक्रवार को भारत के नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) का कार्यभार संभालेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों के बीच समन्वय और महत्वाकांक्षी ‘थियेटर’ कमान बनाने के काम पर फिर से ध्यान दिया जाएगा। भारतीय सेना के बेहद अनुभवी और अलंकृत अधिकारी, 61 वर्षीय लेफ्टिनेंट जनरल चौहान रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर भी काम करेंगे। केंद्र सरकार ने बुधवार को लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को नया सीडीएस नियुक्त किया था।

इसे भी पढ़ें: अनसेफ अबॉर्शन से हर रोज 8 महिलाओं की मौत, SC के फैसले से क्या पड़ेगा असर? महिला अधिकारों में भारत से कैसे पिछड़ा US

लेफ्टिनेंट जनरल चौहान देश के दूसरे सीडीएस का कार्यभार संभालने के बाद ‘फोर-स्टार रैंक’ धारण करेंगे जो कि जनरल के समकक्ष होती है। वह ऐसे पहले सेवानिवृत्त अधिकारी होंगे जो चार सितारा रैंक के साथ सेवा में वापसी करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान पिछले साल सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के अधीन सैन्य सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump