कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के संबंध में बड़ा ऐलान करेंगे उपराज्यपाल : भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

श्रीनगर/जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के खिलाफ बल प्रयोग की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जल्द ही उनसे संबंधित एक बड़ी घोषणा करेंगे। कश्मीरी पंडित कर्मचारी अपने सहयोगी राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को बडगाम जिले में राहुल भट्ट की लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़ें: Coronavirus India | भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,202 नए मामले, 27 लोगों ने गवाई जान

इस मुद्दे पर श्रीनगर में राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर की भाजपा इकाई के प्रमुख रविंदर रैना ने महासचिव (संगठन) अशोक कौल के साथ कश्मीर के बाहर स्थानांतरण की मांग कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को शांत करने के लिए बडगाम स्थित शिविर का दौरा किया। रैना ने प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडितों से कहा, उपराज्यपाल कश्मीर में सेवारत हिंदू समुदाय के कर्मचारियों के संबंध में एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 10 दिन के भीतर उपराज्यपाल आपके शिविरों का दौरा करेंगे और निर्णय की घोषणा करने से पहले आपसे प्रतिक्रिया लेंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500