Astrology Tips: बुध-शुक्र के गोचर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बन रहा लक्ष्मी नारायण योग

By अनन्या मिश्रा | Aug 11, 2025

ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, धन, प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। जब भी बुध और शुक्र एक साथ आते हैं, तो अपनी-अपनी ऊर्जाओं में दुर्लभ योग बनाते हैं। जिस कारण इनके शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाते हैं। यह संयोग विशेष रूप से उन क्षेत्रों में पॉजिटिव रिजल्ट देता है, जो इन ग्रहों से संबंधित होते हैं। जैसे कला, व्यापार, प्रेम संबंध और आर्थिक मामले भी हो सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि लक्ष्मी नारायण के योग का लाभ किन-किन राशियों को मिल सकता है।

तुला राशि

लक्ष्मी-नारायण योग तुला राशि के लोगों के लिए धन प्राप्ति के लिए नए मार्ग खोलेगा। लंबे समय से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति संभव है। आर्थिक रूप से यह समय मजबूत है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में पहचान और सम्मान मिलेगा। वहीं अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहनें क्या करें और क्या नहीं, बढ़ेगा आपसी प्यार और होगी तरक्की

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी-नारायण योग विशेष रूप से मनचाहे परिणाम लाने वाला साबित हो सकता है। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। जोकि इस योग में अहम भूमिका निभाता है। बुध अपनी राशि स्वामी के तौर पर बृहस्पति के साथ मिलकर यह शुभ योग बनाता है। इस योग के चलते इस राशि के लोगों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। इस योग के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

मकर राशि

इस योग से मकर राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। व्यापार में वृद्धि और नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है। वहीं निवेश से भी अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। मकर राशि के लोगों को रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। भविष्य में इन जातकों को पैसे कमाने के बहुत लाभ मिलेंगे। मकर राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Goa में बड़ा Diarrhea Outbreak, एक हफ्ते में 149 लोग बीमार, पानी में ज़हर का शक!

Mission Fitness: Yuzvendra Chahal ने IPL 2026 से पहले उठाया बड़ा कदम, छह महीने से शराब को नहीं लगाया हाथ

KC 135 से लेकर F-35 तक, ईरान ने ठोके इतने प्लेन, अमेरिका की गर्मी शांत!

NCERT Book Row: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का बड़ा असर, अब Law Curriculum के लिए बना एक्सपर्ट पैनल