पेगासस विवाद पर दिग्विजय ने ली चुटकी, बोले- सौभाग्य से मैंने अपने पुराने फोन नंबर का उपयोग करना बंद कर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

भोपाल। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि वह इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए कथित तौर पर फोन टैपिंग से बचने में कामयाब रहे क्योंकि उन्होंने अपने उस पुराने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था जिसका जिक्र एल्गर परिषद-माओवादी से जुड़े मामले से संबंधित पत्र में किया गया था। सिंह ने कहा कि उन्होंने दिसंबर 2019 में पेगासस के जरिए कुछ व्यक्तियों पर कथित जासूसी का मुद्दा पहले ही उठाया था। दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं एक नक्सली से दूसरे को लिखे पत्र में बताए गए उस नंबर पर व्हाट्सऐप पर नहीं हूं, जिसमें पुणे में मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात रही कि मैंने काफी समय पहले उस फोन (नंबर) का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था, इसलिए मुझे फंसाया नहीं जा सकता।’’ 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता