Lucknow के मेले में Ferris Wheel की रॉड गिरी, दो नाबालिग लड़कियां घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

लखनऊ में सावन मेले में मंगलवार रात जश्न का माहौल उस वक्त दहशत और अफरा-तफरी में बदल गया जब एक ‘फेरिस व्हील’ (विशाल झूला) की एक ‘रॉड’ ढीली होकर गिर गयी तथा उसकी चपेट में आने से दो लड़कियां घायल हो गयीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे इंदिरा नगर के इस्माइलगंज इलाके में सावन महोत्सव में हुई।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन को प्राथमिक उपचार दिया गया, बाकी दो को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हादसे के कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे हैं।

इस बारे में पुलिस का कहना है कि ‘फेरिस व्हील’ में झूला झूलने वालों की सीटों पर सुरक्षा के लिये लगायी गयी ‘रॉड’ ढीली हो गई थी, जो गिर गयी। पुलिस के मुताबिक इस दौरान झूले पर बैठा कोई भी व्यक्ति नीचे नहीं गिरा। एक अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि वह ‘रॉड’ किन वजहों से ढीली हुई।

घायलों के परिजन ने दावा किया कि उन्होंने घटना के बाद ‘राइड ऑपरेटर’ को पकड़ लिया था, लेकिन वह बाद में मौके से भाग गया। उन्होंने मेले में सुरक्षा इंतज़ामों पर भी सवाल उठाए।

प्रमुख खबरें

बेंगलुरु नहीं अब Chennai में होगा Duleep Trophy Final, BCCI ने क्रिकेट फैंस के लिए लिया बड़ा फैसला

IndiGo Website Down: तकनीकी खराबी से ठप हुई इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग, Airline ने यात्रियों को दी बड़ी सलाह

Hockey World Cup 2026 India vs Pakistan: Harmanpreet और Abhishek के गोल से जीता भारत, टूर्नामेंट के अगले दौर में बनाई जगह

Marvell के शेयर खरीदेगा Google: AI Chip Market में दबदबा बनाने के लिए दोनों टेक दिग्गजों ने मिलाया हाथ