Lula ने असांजे की रिहाई के लिए समन्वित प्रयासों की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2023

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के ताजपोशी समारोह में शामिल होने के बाद कहा कि विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को रिहा कराने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए। असांजे पिछले चार वर्षों से ब्रिटेन की बेलमार्श जेल में बंद हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि एक पत्रकार, जिसने एक देश के खिलाफ दूसरे देश की धोखेबाजी को उजागर किया और उसकी सरेआम निंदा की, उसे गिरफ्तार किया जाता है, जेल में मरने के लिए छोड़ दिया जाता है और हम उसे छुड़ाने के लिए कुछ नहीं करते हैं।’’

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया भी अमेरिका पर असांजे के खिलाफ अभियोजन को समाप्त करने के लिए लगातार राजनयिक दबाव बना रहा है। असांजे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। गौरतलब है कि अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने की सूरत में असांजे को जासूसी से जुड़े 17 आरोपों और कंप्यूटर के दुरुपयोग से जुड़े एक आरोप का सामना करना पड़ सकता है। ये सारे आरोप ईराक और अफगानिस्तान के युद्ध से जुड़े खुफिया दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने के मामले से संबंधित हैं।

प्रमुख खबरें

Char Dham Yatra का महाकुंभ: Record 18 लाख रजिस्ट्रेशन, Uttarakhand सरकार की चाक-चौबंद तैयारी

गर्मी में लू से बचाएगा ये देसी Superfood, घर पर बनाएं Protein Rich चने का सत्तू, जानें विधि

फुटबॉल के लिए बचपन में ही छोड़ दी पढ़ाई, तंगहाली में गुजरा बचपन, जानें क्राई-बेबी कैसे बना दुनिया का बेहतरीन फुटबॉलर

Hidden Peaks Of India: हिमालय नहीं, South India की इन 3 चोटियों पर मिलता है जन्नत का एहसास, देखें Amazing Photos