राष्ट्रपति भवन में मुर्मू के साथ दोपहर भोज मयूरभंज के निवासियों के लिए बना यादगार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

भुवनेश्वर। ओडिशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले के पांच दर्जन लोगों के लिए सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ दोपहर भोज करने का अवसर मिलना एक सपने के सच होने जैसा था। देश की पहले आदिवासी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए मुर्मू के गृह जिले के कम से कम 60 लोग उस समय हैरान रह गए जब अधिकारियों ने उनसे मुर्मू द्वारा आयोजित दोपहर भोज में शामिल होने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: दबंगों ने दलित लड़की को स्कूल जाने से रोका, रास्ता रोक कर छींन ली किताबें, विरोध करने पर परिवार को लाठी से पीटा

ऐसा ही गयमणि बेशरा और डांगी मुर्मू का अनुभव था। दोनों लंबे समय से राष्ट्रपति के करीबी थे और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था। उन्हें भी यह उम्मीद नहीं थी कि राष्ट्रपति उन्हें दोपहर भोज पर आमंत्रित करेंगी। मुर्मू के गृह जिले के निवासियों को राष्ट्रपति भवन के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया गया और राष्ट्रपति कार्यालय दिखाया गया।

प्रमुख खबरें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा