लव सिन्हा बोले, पिता की हार का बदला लेने नहीं, बल्कि लोगों के कल्याण के लिये लडूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2020

नयी दिल्ली। बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने रविवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के इस गढ़ में भगवा पार्टी को चुनौती देकर और अपनी क्षमता साबित कर राजनीतिक पारी की शुरूआत करने का फैसला किया है। लव ने यह भी कहा कि वह पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव, 2019 के आम चुनाव में अपने पिता को मिली हार का बदला लेने के लिये नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पटना के लोगों के कल्याण के लिये यह चुनाव लड़ रहे हैं। अपने पिता की ही तरह अभिनेता से नेता बने लव ने एक साक्षात्कार में कहा कि 2014 के बाद से भाजपा बदल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब भगवा पार्टी के अंदर ज्यादा चर्चा नहीं होती है और अब सिर्फ ‘‘आदेश’ जारी किया जाता है। यह पूछे जाने पर कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जैसी पार्टी की व्यापक उपस्थिति होने के बावजूद उन्होंने अपनी चुनावी पारी का आगाज करने के लिये कांग्रेस को ही क्यों चुना, लव (37) ने कहा, ‘‘सिर्फ मैंने कांग्रेस को नहीं चुना है, बल्कि कांग्रेस ने भी मुझे चुना है। ’’ 

प्रमुख खबरें

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन