By डॉ. अनिमेष शर्मा | Jul 21, 2026
भारतीय लग्जरी कार बाजार में एक और हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी की एंट्री हो गई है। BMW India ने अपनी नई परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड BMW X6 M60i xDrive को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी इस प्रीमियम स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूपे (SAC) को भारत में कम्प्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में लेकर आई है। नई BMW X6 M60i xDrive को उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो लग्जरी, स्टाइल और रेसिंग जैसी परफॉर्मेंस को एक ही वाहन में चाहते हैं।
यह पावरट्रेन 530 हॉर्सपावर की अधिकतम ताकत और 750Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे पावरफुल V8 इंजन वाली लग्जरी एसयूवी में से एक है। इसका इंजन न केवल तेज एक्सीलरेशन देता है, बल्कि हाईवे और शहर दोनों जगह बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव भी प्रदान करता है।
अगर स्पीड आपकी प्राथमिकता है, तो नई BMW X6 M60i xDrive आपको निराश नहीं करेगी। इसमें 8-स्पीड स्ट्रेप्टॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और BMW का xDrive ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
यह लग्जरी एसयूवी महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जो इसे सुपरकार के करीब पहुंचा देती है। इसकी अधिकतम स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रखी गई है।
BMW ने इस SUV को केवल तेज ही नहीं बनाया, बल्कि इसकी हैंडलिंग और कंट्रोल को भी शानदार बनाया है। इसमें कई हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।
SUV में अडेप्टिव M सस्पेंशन मिलता है, जो सड़क की स्थिति के अनुसार खुद को एडजस्ट कर लेता है। इसके अलावा इंटीग्रल एक्टिव स्टीयरिंग के साथ रियर-व्हील स्टीयरिंग, M स्पोर्ट डिफरेंशियल और रेड कैलिपर्स के साथ M स्पोर्ट ब्रेक्स दिए गए हैं। ये सभी तकनीकें हाई-स्पीड ड्राइविंग के दौरान बेहतरीन स्थिरता और सटीक नियंत्रण सुनिश्चित करती हैं।
नई BMW X6 M60i xDrive अपने आकर्षक कूपे-स्टाइल रूफलाइन डिजाइन को बरकरार रखते हुए पहले से ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक नजर आती है। इसके फ्रंट प्रोफाइल को अपडेट किया गया है, जिससे इसकी रोड प्रेजेंस और भी मजबूत हो गई है।
SUV में स्लिम Adaptive LED हेडलाइट्स और एयरो शेप डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं। इसके अलावा मैट ब्लैक फिनिश वाली सिग्नेचर किडनी ग्रिल, वर्टिकल डबल स्लैट्स और M बैज इसे एक अलग पहचान देते हैं।
ग्लॉस ब्लैक M एक्सटीरियर मिरर्स, M-विशिष्ट साइड स्कर्ट्स, ब्लैक हाई-ग्लॉस ट्रिम, रियर स्पॉइलर और क्वाड एग्जॉस्ट आउटलेट्स इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और मजबूत बनाते हैं। वहीं, 21-इंच M अलॉय व्हील्स इसकी प्रीमियम अपील में चार चांद लगा देते हैं।
भारत में प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए BMW X6 M60i xDrive एक खास पेशकश साबित हो सकती है। यह एसयूवी उन ग्राहकों के लिए है जो केवल एक लग्जरी वाहन नहीं, बल्कि दमदार इंजन, एडवांस टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स कार जैसी परफॉर्मेंस का अनुभव चाहते हैं। अपनी शानदार डिजाइन, शक्तिशाली V8 इंजन और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ नई BMW X6 M60i xDrive भारतीय लग्जरी कार बाजार में एक नया मानक स्थापित करने की क्षमता रखती है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा