M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

पद्म पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद एम जगदेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज के छात्र ही 2047 में देश के नीति-निर्माता होंगे और उनके फैसलों की गुणवत्ता आज की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर निर्भर करेगी। आईआईएम-कलकत्ता के शासी निकाय के वर्तमान अध्यक्ष और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को केवल डिग्री देने वाले संस्थानों से आगे बढ़कर काम करने की जरूरत पर बल दिया। वह इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएमएआई) द्वारा विकसित भारत के लिए जेन-जी को तराशना विषय पर आयोजित छात्र सम्मेलन में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके (उत्तीर्ण) विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, 2047 में वे जिस तरह के फैसले लेंगे, उसकी गुणवत्ता इस बात पर निर्भर करती है कि हम आज अपनी शिक्षा प्रणाली में क्या कर रहे हैं। यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रोफेसर रहने के अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि नीतियों की सफलता या विफलता संस्थानों की क्षमता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के लिए नेतृत्व की गुणवत्ता और बदलती व्यवस्था के अनुरूप ढलने की शिक्षकों की क्षमता बेहद महत्वपूर्ण होती है।

कुमार ने कहा, यही कारण है कि हम कहते हैं कि हमारी शिक्षा प्रणाली, हमारे विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को महज डिग्री बांटने वाले संस्थानों की भूमिका से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छात्र केवल डिग्री लेकर न निकलें, बल्कि उनके पास अपने व्यावहारिक कार्यों का पोर्टफोलियो (कार्यों का लेखा-जोखा) भी हो। उन्होंने कहा, जब छात्र बाहर निकलकर यह कह सकें कि यह मेरी सोच थी, जिसे मैंने डिजाइन किया, बनाया और जांचा।

इसमें मैं असफल हुआ, लेकिन असफलता से सीखकर मैंने सुधार किया... देश को ऐसे ही रचनात्मक और नवाचारी छात्रों की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद और बांधों में बढ़ा जलस्तर

Aamir Shaukeen की माफी के बाद Tripura के पीड़ित युवक ने विवाद खत्म करने की बात कही

Shimla के पूर्व SSP Sanjeev Gandhi पर 2.35 लाख रुपये के गबन का केस दर्ज

East Delhi में फटे नोट के विवाद में पिटाई के बाद Delivery Boy समीर हुसैन ने की खुदकुशी