नायडू ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके त्याग को लोग सम्मान के साथ करते हैं याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2020

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में उनके त्याग और संघर्ष को लोग सम्मान के साथ याद करते हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि है। कृतज्ञ राष्ट्र के साथ उनकी पावन स्मृति को सादर नमन करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्वाधीनता आंदोलन में उनके त्याग और संघर्ष, राष्ट्र के एकीकरण और अखंडता के लिए उनके दृढ़ संकल्प को देश का प्रत्येक नागरिक आज भी सम्मान के साथ कृतज्ञतापूर्वक याद करता है।’’ 

प्रमुख खबरें

Semiconductor में उभरते भारत को Cyber और रणनीतिक जोखिमों से रहना होगा सतर्क: Ashwini Vaishnaw

पत्रकार Payal Mehta का मुंबई में 46 वर्ष की आयु में निधन

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव