Nutan Birth Anniversary: मां की दोस्त ने बचपन में एक्ट्रेस को बुलाया था 'बदसूरत', ऐसे शुरू किया अपना फिल्मी सफर

By अनन्या मिश्रा | Jun 04, 2023

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रहीं नूतन ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। बता दें कि नूतन बला की खूबसूरत थीं। 4 जून 1936 में नूतन का जन्म हुआ था। नूतन के फैंस उनकी खूबसूरती पर मर मिटते थे। जो भी नूतन को बड़े पर्दे पर देख लेता था वह एक्ट्रेस पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाता था। साल 1950 में अपनी ही मां शोभना समर्थ की फिल्म 'हमारी बेटी' से नूतन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। बता दें कि आज नूतन की बर्थ एनिवर्सिरी है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में...

इस घटना ने तोड़ दिया था एक्ट्रेस का दिल

बता दें कि जिस एक्ट्रेस नूतन के चेहरे पर लाखों फैंस मर मिटते थे। कभी इसी अदाकार को बचपन में बदसूरत कहा गया था। अपने बारे में ऐसा सुनकर एक्ट्रेस का दिल टूट गया था और वह फूट-फूटकर खूब रोई थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनको चार साल की उम्र में एक्ट्रेस को बदसूरत कहा गया था। उन्होंने बताया कि उनकी मां की एक दोस्त ने उनको काफी देर तक घूरने के बाद ऐसा लुक दिया कि वह उन्हें पसंद ही नहीं आई थीं। 

मां की दोस्त ने नूतन के बारे में कहा कि शोभना आपकी बच्ची कितनी बदसूरत है। हालांकि उस दौरान एक्ट्रेस को समझ नहीं आया था कि उन्हें क्या कहा गया है। लेकिन वह इतना जरूर समझ गई थीं कि जो भी कहा गया है वह उनकी मां के बारे में है और उनके लिए कुछ अच्छा नहीं बोला गया। जब बाद में 4 साल की नूतन ने अपनी मां से उस बात के बारे में पूछा तो शोभना ने नूतन को पूरी बात बताई। जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी दुख हुआ था। जिसके बाद एक्ट्रेस की मां ने उनको काफी समझाया तब जाकर नूतन का हौंसला बढ़ा। 

इसे भी पढ़ें: Raj Kapoor Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के 'शो मैन' थे राज कपूर, 11 साल की उम्र से शुरू किया था एक्टिंग कॅरियर

यादगार फिल्में

बता दें कि नूतन 50-60 के दशक की बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार थीं। उन्होंने साल 1951 में नगीना, हम लोग जैसी फिल्मों में काम किया था। वहीं 'कभी अंधेरा, कभी उजाला', अनाड़ी, सौदागर, बंदिनी, रिश्ते नाते, खानदान जैसी कई यागदार फिल्मों में काम किया था। वहीं साल 1974 में नूतन को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी कॅरियर में करीब 70 फिल्मों में काम किया। 

पारिवारिक जीवन

11 अक्टूबर 1959 को नूतन नौसेना के लेफ्टिनेंट-कमांडर रजनीश बहल से शादी रचा ली थी। साल 1961 में उन्होंने बेटे मोहनिस को जन्म दिया था। मोहनिस अपनी मां की तरह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। नूतन की छोटी बहन तनुजा एक अभिनेत्री थी और उनकी भतीजी काजोल बॉलीवुड की सक्सेजफुल एक्ट्रेस हैं। 

मौत

साल 1990 में नूतन के स्तन कैंसर का इलाज किया गया था। साल 1991 में अधिक बीमार होने के बाद उनको इलाज के लिए मुंबई में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 21 फरवरी 1991 को नूतन ने सदा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर