मां काली ढोकला नहीं खाती, PM मोदी पर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज, कहा- आपने थोड़ी देर कर दी

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2025

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने बंगाल में अपनी रैली के दौरान देवी काली का आह्वान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के हथकंडे अपनाकर बंगाली मतदाताओं को लुभाने की कोशिश थोड़ी देर से की गई। दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत बंगाली भाषा में भीड़ का अभिवादन करते हुए और देवी काली और दुर्गा का आह्वान करते हुए की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सामान्य जय श्री राम के नारे से हटकर कहा, जय माँ काली, जय माँ दुर्गा। पीएम मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री की मुखर आलोचक मोइत्रा ने कहा कि बंगाली वोटों के लिए मां काली का आह्वान करने में प्रधानमंत्री मोदी ने थोड़ी देर कर दी। वह ढोकला नहीं खातीं और कभी खाएंगी भी नहीं।

इसे भी पढ़ें: China ने दिया भारत को होश उड़ाने वाला ऑफर, नाटो का नक्शा ही बदल जाएगा, अमेरिका समेत पूरी दुनिया हैरान!

वीडियो शेयर करते हुए, मोइत्रा ने दावा किया कि ये लोग भाजपा से जुड़े थे। उन्होंने ट्वीट किया, चितरंजन पार्क में बंगालियों को धमकाते हुए भाजपा के गुंडों के भयावह दृश्य सभी ने देखे हैं। चित्तरंजन पार्क एक बंगाली बस्ती है। बंगाली मछली खाने वाले गर्वित लोग हैं। मोइत्रा ने आगे कहा, क्या भाजपा हमें बताएगी कि हमें क्या खाना चाहिए और हमारी दुकानें कहाँ होनी चाहिए? क्या भाजपा हमें बताएगी कि हमें ढोकला कैसे खाना चाहिए और दिन में तीन बार जय श्री राम का नारा कैसे लगाना चाहिए?

प्रमुख खबरें

Monsoon Road Trip Destinations in India: बारिश में Long Drive का है Plan? ये 5 शानदार रूट्स आपका दिल जीत लेंगे!

Akal Takht का बड़ा एक्शन: CM Bhagwant Mann गुरु-विरोधी घोषित, Punjab में सियासी बवाल

आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान

डील हो या ना हो, मैं ईरान को...ट्रंप पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा