Famous Durga Temple: उत्तराखंड की गोद में बसा है मां पूर्णागिरि का मंदिर, जाने से पहले जरूर जान लें ये बातें

By अनन्या मिश्रा | Jul 25, 2023

हिंदू धर्म में सिद्धपीठ या शक्तिपीठ की मान्यता अधिक होती है। शक्तिपीठ के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भक्तों के मन की मुराद सीधे भगवान तक पहुंचती है। ऐसा ही एक शक्तिपीठ पूर्णागिरी है। बता दें कि पूर्णागिरि शक्तिपीठ उत्तराखंड के टनकपुर शहर में स्थित है। यहां मां महाकाली की पूजा होती है।

इसे भी पढ़ें: Famous Temple: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर है जयपुर का अक्षरधाम, जानिए ये रोचक बातें

यह चीजें करें कैरी

कई बार जब हम कहीं बाहर जाते हैं तो जल्दबाजी में कुछ जरूरी चीजें भूल जाते हैं। लेकिन आप पूर्णागिरी जाने का प्लान बना रहे हैं। तो इस यात्रा पर जाने से पहले आपको कुछ ऐसी जरूरी चीजें लेनी होती हैं। इस दौरान आप जरूरी सामान जैसे आधार कार्ड, कैश और दवाइयां रख लेनी चाहिए। क्योंकि सिग्नल कम होने पर यूपीआई आदि काम नहीं करता है। इसलिए यात्रा पर जाने से पहले जेब में थोड़ा सा कैश जरूर रख लें।

कम्फर्टेबल कपड़े और शूज

पूर्णागिरी की यात्रा में आपको 3 किमी की खड़ी चढ़ाई करनी होती है। ऐसे में कम्फर्टेबल कपड़े और साथ में शूज कैरी करने चाहिए। जिससे कि आपको यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। कम्फर्टेबल कपड़े और शूज में आपको चढ़ाई करने में आसानी होगी। आप चाहें तो लूज कुर्ता भी पहन सकते हैं। इस कुर्ते के साथ आप शूज कैरी कर सकती हैं।

इस समय जाएं पूर्णागिरी धाम

ऐसे तो आप कभी भी पूर्णागिरि मंदिर कभी भी जा सकते हैं। लेकिन प्रयास करें कि गर्मी और बरसात के मौसम में यह यात्रा न करें। क्योंकि तेज धूप और गर्मी के कारण आपको 3 किमी की चढ़ाई करने में काफी मुश्किल होगी। वहीं बारिश के मौसम में पहाड़ी इलाका होने के कारण यह चढ़ाई काफी खतरनाक हो सकती है। इसलिए बारिश के बाद ही आप यहां पर दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान पूर्णागिरी में भीड़ भी कम होती है और दर्शन भी काफी अच्छे से हो जाते हैं। पूर्णागिरि की मान्यता है कि यहां पर भक्त सच्चे मन से जो भी मांगता है। वह जरूर पूरा होता है। इसलिए आपको भी एक बार मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की