फ्रांस में गहराते राजनीतिक संकट के बीच मैक्रों 48 घंटे के भीतर नए प्रधानमंत्री की घोषणा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को कहा कि वह अगले 48 घंटों में नए प्रधानमंत्री की घोषणा करेंगे। देश के निवर्तमान प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने सोमवार को अचानक इस्तीफा दे दिया था।

लेकोर्नू ने बातचीत से निष्कर्ष निकाला कि भले ही मैक्रों के खेमे और उसके सहयोगियों के पास नेशनल असेंबली में बहुमत नहीं है लेकिन नयी सरकार बनाने के लिए उसके पास पर्याप्त समर्थन है। पिछले एक साल में मैक्रों द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्रियों के इस्तीफा देने के कारण फ्रांस में राजनीतिक उथल पुथल जारी है।

राष्ट्रपति के बयान में कहा गया है कि राजनीतिक दलों के साथ अपनी बातचीत के बाद लेकोर्नू ने यह निष्कर्ष निकाला है कि नेशनल असेंबली के अधिकतर सांसद अचानक संसदीय चुनाव नहीं चाहते और यह ‘‘संभव’’ है कि वे वर्ष के अंत तक फ्रांस के लिए 2026 के बजट पर सहमत हो सकें।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस आधार पर गणराज्य के राष्ट्रपति 48 घंटों के भीतर एक प्रधानमंत्री का नाम घोषित करेंगे।’’ इस बात के कोई संकेत नहीं दिए गए कि मैक्रों इस पद के लिए किसे चुनेंगे। हालांकि, लेकोर्नू ने संकेत दिया कि वह फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Surya Murder Case: Khoda में अवैध 2 मदरसे सील, FIR दर्ज, तीसरे पर भी कार्रवाई

Left के चहेते से TMC के बागी तक, Ritabrata Banerjee बगावत कर बनेंगे TMC के एकनाथ शिंदे?

दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक सच! 6 कमरों के लाइसेंस पर चल रहे थे 25 कमरे, मालिक के खिलाफ पुलिस की सख्त जांच शुरू

Delhi Fire Tragedy: मौत का होटल, 6 कमरों की आड़ में चल रहा था 25 का खेल, 21 जिंदगियां खत्म