मैक्रों ने ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों की यहूदी विरोधी टिप्पणियों की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2019

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने ‘‘येलो वेस्ट’’ प्रदर्शनकारियों द्वारा एक प्रमुख बुद्धिजीवी के खिलाफ यहूदी विरोधी टिप्पणी की निंदा की और कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के अनुसार, मध्य पेरिस में शनिवार को प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने दार्शनिक और लेखक एलेन फिनकिल्क्रॉत को निशाना बनाया जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। मैक्रों ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उन पर जो यहूदी विरोधी अपमानजनक टिप्पणियां की गई वह उस बात को बिल्कुल खारिज करती है कि हम क्या हैं और किसलिए एक महान राष्ट्र हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

इसे भी पढ़े: निरस्त्रीकरण के प्रयासों में चीन के साथ ही अमेरिका, रूस भी हों शामिल: मर्केल

समाचार चैनल बीएफएमटीवी ने बताया कि रावेन,नोर्मेंडी में प्रदर्शनकारियों ने एक कार को घेर लिया। इसके बाद कार ने आगे बढ़ने की कोशिश की जिसमें चार लोगों को मामूली चोटें आई। पुलिस ने येलो वेस्ट आंदोलन के गढ़ बोरडेक्स और अन्य शहरों में प्रदर्शन के 14वें सप्ताहांत में आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। फ्रांस में तीन महीने से प्रदर्शन चल रहे हैं। रविवार को पहली बार राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों का आह्वान किया गया है। पेट्रोलियम पदार्थों पर करों के विरोध में शुरू हुआ यह प्रदर्शन राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और उनकी व्यापार समर्थक नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन में बदल गया। ज्यादातर प्रदर्शनों में हिंसा भी देखने को मिली। फ्रांसीसी मीडिया ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि शनिवार को देशभर में करीब 41,500 प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !