Madhavi Latha Controversy: माधवी लता ने किया इशारा, अब दिया ये बयान

By रितिका कमठान | Apr 19, 2024

तेलंगाना में एक रैली के दौरान हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर माधवी लता विवादों में घिर गईं है। वीडियो के बाद बृहस्पतिवार को विवादों में घिर गईं। 

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

माधवी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि नकारात्मकता पैदा करने के लिए उनका एक अधूरा वीडियो वायरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि यह एक अधूरा वीडियो है और यदि ऐसे वीडियो के कारण अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगना चाहूंगी क्योंकि मैं सभी व्यक्तियों का सम्मान करती हूं।’’ एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि कल रामनवमी के अवसर पर मैं आकाश की ओर एक काल्पनिक तीर चलाने का इशारा कर रही थी। मैंने वह तीर एक इमारत की ओर छोड़ दिया, बस। इस पूरे मामले में मस्जिद कहां से आई?

ओवैसी ने साधा निशाना

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से शांति को खतरा है। उन्होंने वीडियो को कथित तौर पर उचित महत्व नहीं देने को लेकर मीडियाकर्मियों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस द्वारा एक धार्मिक ढांचे के पास जो अशोभनीय आक्रामक कृत्य किया जा रहा है, उसे आप लोग नहीं दिखा रहे हैं। उनके इस तरह के कृत्य से किस तरह का संदेश दिया जा रहा है? अगर मैं होता तो आप लोग मेरे गले में सांप डाल देते।’’ उन्होंने कहा कि वह शहर के युवाओं से अपील करते हैं कि पिछले 15 वर्षों से हैदराबाद में शांति और सद्भाव है और भाजपा और आरएसएस ‘ब्रांड हैदराबाद’ की खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह मामला अबतक उनके संज्ञान में नहीं आया है। बता दें कि माधवी लता हैदराबाद सीट से पार्टी की उम्मीदवार हैं, जिस पर 2004 से ओवेसी और 1989 से उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन औवेसी जीत हासिल करते आए है। 

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद बढ़ी BrahMos की मांग, 600 Million Dollar पार होगा निर्यात

Career Tips: बिना भारी भरकम डिग्री के Prompt Engineer बनने के लिए सीखें Python और AI टूल्स

BCGCL ने Odisha में 25000 करोड़ रुपये के Coal Gasification प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया

श्रीलंका में 2400 किलो Kendu Leaves जब्त, सात भारतीय नागरिक गिरफ्तार