Madhya Pardesh: कमलनाथ ने सीएम शिवराज को बताया शिलान्यास मंत्री, कहा- वह हमेशा जेब में नारियल रखते हैं

By अंकित सिंह | May 15, 2023

कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ है। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यहां भी मुख्य मुकाबता भाजपा और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस जबरदस्त तरीके से सत्तारूढ़ बाजपा पर हमलावार है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कह दिया कि वह सीएम होने के साथ-साथ शिलान्यास मंत्री भी हैं, जेब में नारियल रखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मैं मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता, कांग्रेस के जीतने पर कमलनाथ होंगे मुख्यमंत्री: दिग्विजय

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद तय है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब मध्यप्रदेश के लिए अपनी कमर कस ले। प्रदेश में इस साव विधानसबा के चुनाव होने है। कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीति जमकर हो रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर