मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, मंदिर परिसर में गिरी 50 साल पुरानी दीवार, नौ बच्चों की दर्दनाक मौत

By अंकित सिंह | Aug 04, 2024

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक 50 साल पुराने घर की दीवार गिर गई, जिससे नौ बच्चों की मौत हो गई और आधा दर्जन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना शाजापुर के हरदौल मंदिर में हुई, जहां पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा था। हालांकि, मंदिर परिसर से सटे एक घर की दीवार अचानक झुक गई, जिससे बच्चे मलबे में दब गए। गौरतलब है कि इस घटना में कुल नौ बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

उन्होंने आगे कहा कि हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक अन्य खबर में, एक जीप के ट्रक से टकरा जाने से दो महिला मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी : Sanjay Nishad

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर स्थित सिवनी-बालाघाट रोड के पास हुई। पुलिस ने कहा, "धान की रोपाई के बाद मजदूर उमरवाड़ा से धारनाकला गांव में अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।"

प्रमुख खबरें

इस्तीफा, गिरफ्तारी और दोबारा चुनाव की मांग: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष, पढ़ें 10 बड़े नेताओं के तीखे हमले

एशियाई खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक के बाद Maheshwari Chauhan को शॉटगन निशानेबाजी में बड़े उछाल की उम्मीद

Diplomatic Meet: UNGA में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और जयशंकर की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई बात?

दिल्ली के क्रिकेटर Vansh Bedi ने Match Fixing आरोपों को नकारा, CSK विवाद पर दी सफाई