Madhya Pradesh: सिंधिया छत्री परिसर में मरम्मत के दौरान मजदूर की गिरकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सिंधिया राजवंश के छत्री परिसर में मरम्मत कार्य के दौरान शनिवार शाम एक मजदूर की 30 फुट ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छत्री परिसर में मरम्मत कार्य के दौरान रवि लगभग 30 फुट की ऊंचाई पर काम कर रहा था और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया जिसके बाद झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई मोहन प्रजापति ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मजदूरों को न तो सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट उपलब्ध कराए थे तथा न ही मरम्मत कार्य के लिए लगाए गए मचान मजबूत थे।

उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण उनके भाई की जान गई और घटना के बाद ठेकेदार मौके से गायब हो गया। उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूर की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस परिसर में सिंधिया राजवंश के सदस्यों की अंतिम स्मृति के रूप में मंदिरनुमा छत्रियां बनी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

फर्जी नैरेटिव बेनकाब, शिवाजी पार्क SIR को लेकर प्रदर्शन के बीच Devendra Fadnavis का बड़ा बयान

जी20 क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा विनिर्माण क्षमता नहीं रखता भारत: Piyush Goyal

NSE और BSE में 2 अक्टूबर को छुट्टी, अब 5 अक्टूबर को खुलेगा Share Market

AAP Protest के बीच दिल्ली में 500 से ज्यादा हिरासत में, 12 Metro Station बंद