मध्य प्रदेश : ‘आप’ नेता केजरीवाल और मान 20 अगस्त को रीवा में रैली को संबोधित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान 20 अगस्त को मध्य प्रदेश के रीवा में एक रैली को संबोधित करेंगे। ‘आप’ की मध्य प्रदेश इकाई के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उम्मीद है कि केजरीवाल साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को आम आदमी पार्टी की ‘गारंटी’ की घोषणा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘आप’ के संयोजक केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मान सभा को संबोधित करेंगे और रीवा में लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे। रीवा, मध्य प्रदेश के विंध्य इलाके का प्रमुख शहर है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता पहले से ही घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और पूरे राज्य में बदलाव यात्रा ( मार्च फॉर चेंज ) निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह ‘आप’ मध्य प्रदेश के लोगों को नियमित बिजली और पानी उपलब्ध कराने के अलावा समाज के सभी वर्गों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ पूरी ताकत से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

प्रमुख खबरें

Jamui छेड़छाड़ मामले का मुख्य आरोपी Nandan Yadav पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ayodhya के Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी 105 तक पहुंची, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा

Maharashtra में सूखे की निगरानी के लिए बनी Cabinet Sub-Committee, CM Devendra Fadnavis का एलान

Greenland पर Donald Trump के रुख से डेनमार्क और अमेरिका में बढ़ा तनाव