मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्ण उपस्थिति के साथ स्कूल, छात्रावास खोलने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2022

भोपाल| मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड-19 मामलों में गिरावट को देखते हुए शनिवार को प्रदेश भर में पूरी क्षमता से स्कूल और छात्रावास तत्काल प्रभाव से खोलने के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संक्रमण में गिरावट को देखते हुए प्रदेश में रात के कर्फ्यू को छोड़कर सभी कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की थी।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की संचयी संक्रमण दर तथा उपचाराधीन मामलों में निरंतर कमी को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में महामारी नियंत्रण हेतु लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं।

प्रदेश में समस्त सामाजिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन, खेलकूद आदि तथा मेले के आयोजन पूर्ण क्षमता से हो सकेंगे।

प्रमुख खबरें

इलाहाबाद HC ने अवैध हिरासत पर UP Police को फटकारा, कहा- अपना कानून चला रहे

Delhi में तिरंगा मार्च निकाल रहे करीब 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में, Connaught Place में सुरक्षा कड़ी

SRFTI Kolkata ने वीसी से मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 6 छात्रों को निकाला

Rajasthan में 9 नए Expressways और जल परियोजनाओं से बदल रहा ढांचा, CM Bhajan Lal Sharma का दावा