Madhya Pradesh: अटकलों के बीच शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- मैं CM का दावेदार नहीं

By अंकित सिंह | Dec 05, 2023

मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। रेस में कई नाम चल रहे हैं। हालांकि, वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर भी चर्चा लगातार हो रही है। इन सब के बीच शिवराज सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का दावेदार न तो पहले कभी रहा और न आज हूं। मैं एक कार्यकर्ता के नाते बीजेपी मुझे जो भी काम देगी उस काम को समर्पित भाव से अपनी क्षमता के अनुसार करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का एक बार फिर से आभार।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh में स्थित है 500 साल पुराना मंदिर जहां मुसलमानों को नमाज़ पढ़ने की है इजाज़त

चर्चा जारी

वर्तमान में देखें तो बीजेपी कहीं ना कहीं जो उसकी प्रक्रिया है उसके मुताबिक चलती हुई दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी इन राज्यों में अपनी पर्यवेक्षक भेजेगी। विधायकों की राय जानने के बाद ही मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा का जो संसदीय बोर्ड है वह भी मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान को लेकर कई नाम लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह वाली भाजपा लगातार चौंकाने वाले फैसले करती है। ऐसे में जिन नामों को लेकर चर्चा है, उनके अलावा भी कोई अन्य नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हो सकता है।

प्रमुख खबरें

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे