Madhya Pradesh: Amit Shah ने मुफ्त में रामलला के दर्शन कराने का किया वादा, भड़के संजय राउत, EC से लगाई ये गुहार

By अंकित सिंह | Nov 14, 2023

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मंगलवार को चुनाव आयोग से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया, जिसे उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक भावनाओं का उपयोग करने का प्रयास बताया। राउत की टिप्पणी मध्य प्रदेश के गुना जिले में चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह द्वारा दिए गए बयानों के जवाब में आई है, जहां उन्होंने वादा किया था कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता बरकरार रखती है तो वह अयोध्या में भगवान राम के दर्शन का खर्च वहन करेगी। शाह ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर के निर्माण में कथित रूप से बाधा डालने के लिए कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: चाचा Pawar से मुलाकात के बाद दिल्ली जाकर Amit Shah से मिले Ajit, Maharashtra में होगा बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम!

संजय राउतने कहा, "हमारे देश में किस तरह की राजनीति चल रही है? चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।" 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। भारतीय जनता पार्टी राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती है। शाह ने कहा था कि जब वह भाजपा अध्यक्ष थे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी राम मंदिर निर्माण की तारीख पूछते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।’’ वरिष्ठ भाजपा नेता ने रैली में एकत्र लोगों से पूछा कि क्या वे भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में पूजा करने के वास्ते अयोध्या जाने के लिए पैसे खर्च करेंगे? 

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले