मध्य प्रदेश भाजपा ने शुरू किया हाँ चुनाव है डिजिटल अभियान

By दिनेश शुक्ल | Oct 11, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव को लेकर ‘हाँ चुनाव है’ नामक डिजिटल अभियान की शुरुआत की है। कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस डिजिटल अभियान की शुरूआत करते हुए भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर से रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने जनसंवाद किया। लगभग 15 मिनट के ‘लाइव कार्यक्रम’ में प्रभात झा ने कहा कि ‘हाँ चुनाव तो है, एक तरफ विकास है और दूसरी तरफ विनाश, एक तरफ एक भरोसेमंद सरकार है तो दूसरी तरफ बंटाढार सरकार, एक तरफ बेटियों, किसानों, मज़दूरों, और युवाओं को समर्पित सरकार है तो दूसरी तरफ व्यापारियों की टोली’।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर