मध्यप्रदेश उपचुनाव: सभी 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी बसपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020

भोपाल।  बहुजन समाज पार्टी :बसपा: मध्यप्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी और किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। हालांकि, अभी इन उपचुनावों की तिथि घोषित नहीं हुई है। मध्यप्रदश बसपा अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने गुरूवार को को बताया, बसपा की राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेशानुसार मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव में बसपा सभी 24 सीटों पर अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। 

इसे भी पढ़ें: मजदूरों को लेकर शिवराज सरकार के दावे पर बोले कमलनाथ आपकी कथनी और करनी में अंतर

इसे भी पढ़ें: उत्तरी गुजरात में फिर पहुंचा टिड्डियों का झुंड, अधिकारियों ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह में दावेदारी आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे। उसके बाद पैनल सूची मायावती को भेजी जाएगी। पिप्पल ने बताया कि बसपा के सभी कार्यकर्ता दिन—रात संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं और पूरी तैयारी से चुनावी मैदान में उतरेगी। मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से भाजपा के 107 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद उसकी संख्या घटकर 92 पर आ गई है। इनके अलावा, चार निर्दलीय हैं, जबकि दो बसपा एवं एक सपा के पास है। वर्तमान में विधानसभा की 24 सीटें रिक्त हैं, जिनमें से 22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुए हैं, जबकि दो सीटें भाजपा एवं कांग्रेस विधायक के निधन के बाद खाली हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी