मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दावा, प्रदेश में राष्ट्रीय औसत से अधिक प्रतिदिन हो रही 04 हजार कोरोना टेस्टिंग

By दिनेश शुक्ल | Apr 29, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि राज्य में हर दिन चार हजार कोरोना टेस्टिंग हो रही है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। पर्याप्त टेस्टिंग किट प्राप्त हो जाने से यह संभव हो सका है। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्रालय में अधिकारीयों के साथ हुई बैठक के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना के नियंत्रण के प्रयासों में निरंतर सफलता मिल रही है। जिसके चलते ही राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि पूरी सावधानी, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 30 अप्रैल से राज्य मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल और अन्य राज्यस्तरीय कार्यालय 30 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सार्वजनिक स्थान में थूकने पर लगा 1000 रूपए का जुर्माना, दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने किए है आदेश जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सुखद संकेत है कि राज्य में पॉजीटिव रोगियों की संख्या कम हो रही है। इसके साथ ही अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले व्यक्तियों की संख्या भी बढ़ गई है। रोगी स्वस्थ्य हो रहे हैं, मृत्युदर भी कम हुई है। जनसहयोग से कोरोना पर नियंत्रण करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब मध्यप्रदेश में प्रतिदिन चार हजार टैस्टिंग हो रही है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। पर्याप्त टेस्टिंग किट प्राप्त हो जाने से इस कार्य में गति आई है। मुख्यमंत्री ने आर्थिक गतिविधियों का शुरू करने के लिए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कथन कि "जान भी है, जहान भी है" के अनुसार सीमित क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों का संचालन होगा। ग्रीन जोन में इनके संपादन के साथ ही मनरेगा और अन्य कार्यों में श्रमिक शामिल होंगे। रोजगार के अवसर निरंतर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: झूठा साबित हो रहा मध्यप्रदेश सरकार का दावा, महाराष्ट्र के सांगली में फंसे मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 23 लाख मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड खरीदी का कार्य पूरा किया जा चुका है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का कवच उपलब्ध है। एक माह पूर्व किसानों को यह चिंता थी कि खरीदी होगी अथवा नहीं। राज्य में गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। लॉकडाउन के कारण जूट के बारदाने की उपलब्धता में समस्या आई थी जिसे दूर किया गया है। इसमें केन्द्र का सहयोग भी मिल रहा है। वही चना, मसूर और सरसो की खरीदी की भी समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। किसानों को अधिकतम सुविधाएं देकर उन्हें किसी भी तरह के शोषण से बचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रति हेक्टेयर उत्पादन के आधार पर सीमा तय कर किसान को लाभान्वित किया जाएगा। पूर्व सरकार द्वारा जो सीमा कम की थी उसे बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र, तो सुनिश्चित करने पहुँचे मंत्री तुसली सिलावट कांग्रेस ने कसा तंज

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में कोरोना नियंत्रण के हरसंभव उपाय किए गए हैं। अधिक प्रभावित जिलों में अधिकारियों के दल जाकर सभी पक्ष देखेंगे। ये दल जिलों में कैम्प कर निरीक्षण के पश्चात स्थानीय प्रशासन को कोरोना वायरस के नियंत्रण, उपचार, लॉकडाउन से संबंधित व्यवस्थाओं के निर्धारण में सहयोग करेंगे। वही राज्य में नोविल कोरोना वायरस के टेस्टिंग बढ़ जाने के मुख्यमंत्री के दावे से आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की सही संख्या का पता प्रदेश में लग सकेगा। साथ ही टेस्टिंग किट की कमी को लेकर राज्य का स्वास्थ्य विभाग जूझ रहा था उस पर भी विराम लगेगा।  


All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी