मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं। वह मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाली तीसरी विधायक हैं। सप्रे सागर जिले के राहतगढ़ में एक जनसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं। बाद में, पत्रकारों से बातचीत में सप्रे ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से कई वादे किए थे लेकिन वह उन्हें पूरा नहीं कर पा रही थीं। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश