मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को खरगे से मिलकर सौंप सकते हैं इस्तीफा: सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2023

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं और विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वहीं, कांग्रेस आलाकमान के बारे में माना जा रहा है कि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और जनता दल यूनाइटेड(जदयू) सुप्रीमो नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं के खिलाफ सीट बांटवारे को लेकर कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणियों से भी नाराज है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां सपा केवल चार से छह सीटें मांग रही थी वहीं जदयू ने महज एक सीट पर दावेदारी की थी। इस पर कमलनाथ सहमत नहीं थे और वर्ष 2024 में भाजपा से मुकाबले करने के लिए बनाए गए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं को नाराज कर दिया था।

सूत्रों ने बताया कि आलाकमान कथित तौर पर कमलनाथ के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नहीं मिलने लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात से भी नाराज है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार