मध्य प्रदेश कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी

By दिनेश शुक्ल | Oct 06, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा  सीटों पर होने वाले उप चुनावों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रत्याशियों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस द्वारा जारी सूची में बदनावर से पहले घोषित प्रत्याशी अभिषेक सिंह टिंकू की जगह कमल पटेल को टिकट दिया गया है। तो वही मुरैना से राकेश मावई और मेहगांव से हेमंत कटारे को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि मलहारा से राम सिया भारती को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 

सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों जिसमें से शिवराज कैबिनेट में शामिल मंत्रियों सहित बागी कांग्रेस विधायकों को अघोषित भाजपा प्रत्याशी माना जा रहा है। इन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार भी शुरू कर दिया है। जबकि तीन सीटें विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थी। यहाँ भाजपा को अपने प्रत्याशी घोषित करना है। राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर 03 नवंबर को उप चुनावों के लिए वोटिंग होनी है जिसके परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएगें।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस