मध्य प्रदेश कांग्रेस गठन करेगी बाल कांग्रेस संगठन, 20 वर्ष तक के बच्चों को किया जाएगा शामिल

By सुयश भट्ट | Jul 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन में बाल कांग्रेस का गठन करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि बाल कांग्रेस में अब कम आयु के लोगों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी है। इससे विचारधारा से जुड़े लोग लंबे समय तक कामकर पार्टी के लिए एक आधार के रूप में तैयार हो सकेंगे।

बता दें कि इस पहल को देखकर लग रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कुछ अलग करना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक बाल कांग्रेस संगठन में 20 वर्ष तक के बच्चे शामिल रहेंगे। जिससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम बीजेपी की आईटी टीम से ज्यादा बेहतर है: डॉ विक्रांत भूरिया 

वहीं इस तरह को संगठन खड़ा करने का मतलब यह है कि पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कम आयु वर्ग के लोगों में भी होगा। यही लोग आगे चलकर पार्टी के लिए मजबूती के साथ काम करेंगे। हालांकि कांग्रेस की कम आयु वर्ग की इकाई में NSUI और युवा कांग्रेस काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप