Madhya Pradesh: दमोह में ब्रेक फेल होने से पुलिया से गिरा डंपर, तीन की मौत, एक लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक डंपर ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद पुलिया पर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर में सवार एक व्यक्ति लापता है।

इस हादसे में नितेंद्र यादव (42) औरमगरोन निवासी धर्मेंद्र लोधी (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल शहबाद हुसैन (45) को इलाज हेतु जबलपुर रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार डंपर में चार लोग सवार थे जिसमें चौथे युवक की अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस दुर्घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी