मध्य प्रदेश: शक्ति परीक्षण के लिये सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के हल के लिये प्रदेश की कमलनाथ सरकार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश देने के अनुरोध के साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की।

राज्य के पूर्व महाधिवक्ता पुरूषेन्द्र कौरव ने यह जानकारी दी। राज्य में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के परिप्रेक्ष्य में यह याचिका दायर की गयी है। कौरव ने बताया कि याचिका में कहा गया है कि प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री को 16 मार्च को सदन में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश दिया था लेकिन इस निर्देश का कथित रूप से पालन नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

वह Parliament क्यों नहीं आ रहे? अभिषेक Banerjee ने Amit Shah पर साधा निशाना

Lungiwala टिप्पणी पर भड़के CPI(M) John Brittas, Susmita Dev के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस

अब पुतिन के तारनहार बनें पूर्व CJI चंद्रचूड़, सुलझाएंगे यूक्रेन संग विवाद, रूस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

क्यों तुर्किए से खाने वाले डब्बे में छिप कर भागना पड़ा, ट्रंप ने खुद कर दिया दुनिया का सबसे विस्फोटक खुलासा