मध्य प्रदेश: देवास में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2024

मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मकान में डेयरी भी थी।

एक अधिकारी ने बताया कि नयापुरा इलाके में स्थित मकान में सुबह करीब पौने पांच बजे आग लगी। नाहर दरवाजा पुलिस थाने की प्रभारी मंजू यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें नयापुरा में एक डेयरी में आग लगने की सूचना मिली थी और उसी परिसर में एक परिवार भी रहता था।’’

उन्होंने कहा कि दम घुटने और झुलसने से दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हुई। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

प्रमुख खबरें

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने सामाजिक नुकसान की दी चेतावनी

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप