Madhya Pradesh: आज से 5 रुपए में भरपेट खाना, CM Shivraj ने किया दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ

By अंकित सिंह | Sep 02, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दीनदयाल रसोई योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले थाली भोजन की दर 5 रुपये कम कर दी। अब गरीबों को 10 रुपये की जगह 5 रुपये में भरपेट भोजन परोसा जाएगा। चौहान ने आज 66 नये दीनदयाल रसोई केन्द्रों का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। यह व्यवस्था दीनदयाल रसोई पर उपलब्ध रहेगी। वे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक यह भोजन 10 रुपये प्रति प्लेट में मिलता था, लेकिन आज से नागरिक 5 रुपये प्रति प्लेट में भोजन का आनंद ले सकेंगे। 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिन व्यक्तियों के घर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास योजना) के तहत नहीं बन सके हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना (सीएम आवास योजना) के तहत घर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रत्येक गरीब को रहने की जमीन उपलब्ध कराएंगे। लाड़ली बहना योजना ने कई बहनों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने सरकार में आते ही तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी। संबल योजना को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछली बार मध्यप्रदेश देशभर में नंबर- 1 था, इस बार भी हमें नंबर-1 पर रहना है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत