मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाली बसों पर प्रतिबंध 30 जून तक बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की यात्री बसों की आवाजाही पर मौजूदा प्रतिबंध को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर यह प्रतिबंध लागू किया था। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने एक आदेश जारी किया है। इससे पहले 15 जून को जारी किया गया बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध बढ़ाने का आदेश 22 जून तक प्रभावी था।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान