मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की मासिक सहायता बढ़ाकर 1500 रुपये की

By Renu Tiwari | Nov 11, 2025

मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को लाडली बहना योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता को 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना की 1.26 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को इस महीने से बढ़ी हुई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पर 1793.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही 2025-26 में योजना के लिए कुल अनुमानित व्यय बढ़कर 20,450.99 करोड़ रुपये हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Red Fort Blast | लाल किला विस्फोट पर राहुल गांधी बोले, 'यह हृदयविदारक है, मैं पीड़ित परिवारों के साथ हूँ'

यादव ने 12 अक्टूबर को श्योपुर में एक समारोह के दौरान कहा था कि आगामी भाई दूज और दिवाली त्योहार महिलाओं के लिए अच्छी खबर लेकर आएंगे क्योंकि योजना के तहत सहायता में वृद्धि की जाएगी। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान 10 जून, 2023 को हुई थी, तब इसके तहत सहायता राशि 1000 रुपये थी। सरकार ने सितंबर 2023 में ही इसे संशोधित कर 1,250 रुपये कर दिया था। इस योजना को मध्यप्रदेश में भाजपा के लिए चुनावी बाजी पलटने वाला माना जाता है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे