मध्य प्रदेश सरकार 11वीं,12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 26 जुलाई से स्कूलों की 11वीं और 12वीं कक्षा को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)जारी की हैं। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में एसओपी जारी की गई हैं। इसके साथ ही कक्षा 9 एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में कक्षाएं पांच अगस्त से शुरु होंगी। उन्होंने कहा कि 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में दो बार स्कूलों में कक्षाएं होंगी तथा इसके साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन एक्सप्रेस 200 टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन की खेप लेकर बांग्लादेश रवाना

प्रदेश में संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को प्रदेश में संक्रमण के मात्र 11 नए मामले सामने आए तथा प्रदेश में शुक्रवार को किसी भी व्यक्ति की इस बीमारी से मौत की सूचना नहीं है। इस बीच, प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को स्कूल व कॉलेज के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को टीका लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस हेतु जिला मुख्यालयों एवं विकासखंड स्तर पर कॉलेजों का चयन कर 26 जुलाई से 31 जुलाई तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि आदिवासी कल्याण विभाग सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों और स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को कोविड-19 के टीके की पहली व दूसरी खुराक दी जाए।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत