मध्यप्रदेश सरकार ने वैक्सीनेशन की जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान

By सुयश भट्ट | Jun 14, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार जनता को कोरोना के प्रति और वैक्सीन को लेकर जागरूक करने के लिए एक नई मुहीम शुरू करने जा रहा हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अब उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से कोविड महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान चलाया जाएगा। 

वहीं अभियान की पूर्व तैयारियों के संबंध में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, सचिव तकनीकी शिक्षा मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं यूनिसेफ के राज्य स्तरीय अधिकारियों ने सभी जिलों के कॉलेजों, इंजीनिरिंग एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य, जिला टीकाकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है।

दरअसल इसके अंतर्गत उच्च और तकनीकी शिक्षा के शासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं लगभग 16 लाख विद्यार्थियों को ‘कोविड अनुकूल व्यवहार एवं वैक्सीनेशन’ के संबंध में प्रशिक्षण देकर उनके माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

अटलांटा में G20 विदेश मंत्रियों की वार्ता बेनतीजा खत्म, यूक्रेन युद्ध पर मतभेद से संयुक्त बयान अटका

Aishwarya Rai ने मॉडलिंग से शुरू कर जीता Miss World खिताब, अभिनय में बनाई खास पहचान

H-1B Visa धारकों पर पाबंदियों से US Economy को होगा भारी नुकसान, Indiaspora की चेतावनी

INDIA गठबंधन का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ मार्च