ग्वालियर विमान दुर्घटना : मध्य प्रदेश सरकार ने ‘गंभीर लापरवाही’ बरतने के लिए पायलट को किया निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

भोपाल| मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल छह मई को ग्वालियर हवाई अड्डे पर हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त के मामले में अपने वरिष्ठ पायलट माजिद अख्तर को ‘गंभीर लापरवाही’ बरतने के लिए निलंबित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर वैट व उपकर में कटौती की घोषणा की

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले साल इस विमान को अमेरिकी कंपनी टेक्ट्रॉन एविएशन से करीब 65 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह सात सीटों वाला बीचक्राफ्ट किंग एयर बी-200जीटी वीटी एमपीक्यू विमान था। इस आदेश में आगे कहा गया है कि निलंबन अवधि में आदेश के प्रभावशील रहते हुए अख्तर का मुख्यालय भोपाल रहेगा। इस बारे में सेलवेन्द्रन ने फोन पर जवाब नहीं दिया।

हालांकि, मध्य प्रदेश विमानन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अख्तर को निलंबित किये जाने की पुष्टि की है। इससे पहले अगस्त में नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) ने इस विमान दुर्घटना के मामले में अख्तर का फ्लाइंग लाइसेंस एक साल की अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।

गुजरात से कोविड-19 मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन ला रहा मध्य प्रदेश सरकार का यह विमान ग्वालियर हवाईअड्डे पर इस साल छह मई को उतरते वक्त रनवे फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान का मुख्य पायलट माजिद अख्तर, सह पायलट शिवशंकर जायसवाल एवं नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी को चोटें आई थी।

यह हवाईअड्डा महाराजपुर वायुसेना स्थित एक सैन्य हवाईअड्डा है, जहां से नागरिक विमान भी उड़ान भरते हैं।इस विमान क्षेत्र का संचालन भारतीय वायुसेना एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण करता है।

प्रमुख खबरें

Captain Harmanpreet का शानदार प्रदर्शन: FIH World Cup में भारत ने Wales को 3-1 से हराकर की विजयी शुरुआत

Delhi-Dhaka तनाव के बीच Bangladesh PM Tarique Rahman का होगा पहला भारत दौरा, बड़े फैसले संभव

Mahua Moitra का आरोप, देर रात सर्किट हाउस से बेदखली लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला, Lok Sabha Speaker को लिखा पत्र

80वें Independence Day पर Attari-Wagah में भव्य Beating Retreat, देशभक्ति का प्रदर्शन, दिखा BSF का शौर्य