मध्यप्रदेश सरकार दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए आंबेडकर जयंती पर नयी योजना शुरू करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके नाम से नयी योजना शुरू करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से राज्य में दूध उत्पादन में इजाफा होगा और किसानों की आय बढ़ेगी। देश में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का तीसरा स्थान है।

यादव ने कहा, ‘‘हम दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को देश का नम्बर एक राज्य बनाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि प्रदेश के बड़े शहरों में 10,000 से ज्यादा गायों की क्षमता वाली गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है ताकि खासकर बीमार और बेसहारा गायों को बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने आंबेडकर की जन्मस्थली महू के पास आशापुरा गांव में इंदौर नगर निगम की ‘‘कामधेनु गोशाला’’ की नींव रखी जहां 25 हेक्टेयर क्षेत्र में 10,000 से ज्यादा गायों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने हनुमान जयंती पर इंदौर के पितृ पर्वत पर पूजा-अर्चना भी की जहां भगवान हनुमान की विशाल मूर्ति स्थित है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal